फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : सजने लगीं राखी की दुकानें, आकर्षक मॉडल बने बहनों की पसंद

Mon, 24 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे में रक्षाबंधन की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
- बच्चों के कार्टून मॉडल राखी की भी मांग उपलब्ध, खरीदारी से गुलजार होने लगा बांसी का बाजार
विज्ञापन

सकारपार। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बांसी कस्बे की बाजार में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। बाजार में राखी की दुकानें सजने लगी हैं और दुकानदार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह की राखियां उपलब्ध कराने में जुटे हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को लेकर लोग भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं।
बाजार में इस बार पारंपरिक राखियों के साथ ही नए डिजाइन और आधुनिक मॉडल की राखियां भी उपलब्ध हैं। बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कार्टून कैरेक्टर और विभिन्न आकर्षक आकृतियों वाली राखियां मंगाई गई हैं। वहीं युवतियों और महिलाओं के लिए मोती, स्टोन, नग, रेशमी धागे और आकर्षक सजावट वाली राखियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। कुछ राखियों को आकर्षक पैकिंग में भी सजाया गया है, जिन्हें ग्राहक उपहार के रूप में भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि बाजार में अलग-अलग कीमतों की राखियां उपलब्ध होने से ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि साधारण राखियों से लेकर आकर्षक और डिजाइनर राखियों तक की अलग-अलग रेंज मौजूद है। इससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखी खरीद सकते हैं। बांसी कस्बे के कई राखी दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार राखियों के दाम में कुछ इजाफा हुआ है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए इस बार बाजार में कई नए मॉडल भी मंगाए गए हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
-
बोले दुकानदार
पिछली बार की अपेक्षा इस बार राखी की दामों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार हल्के मोती और मेटल के राखी बाजार में आए थे, इस बार उससे बेहतर मेटल के राखी मंगवाई है। पहले राखी के पैदल गोल्डन ब्लैक में थे लेकिन ग्राहकों की मांग पर इस बार उसे कलरफुल में उपलब्ध कराया गया है। इन राखियों के दाम 30 से 90 रुपये तक है।
पवन कुमार पटवा, दुकानदार, बांसी

पिछली बार की अपेक्षा इस बार रक्षाबंधन के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार रक्षाबंधन की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। धागों से न तो कलर निकलेगा और न ही उसमें लगे मेटल एवं मोतियों की चमक जाएगी। बच्चों की पसंद को देखते हुए कार्टून मॉडल रक्षाबंधन मंगवाया गया है, जिनकी कीमत 100 से 250 रुपये तक है।
रवि सैनी, दुकानदार, बांसी
-
इस बार बाजार में नए मॉडल की रक्षाबंधनों की भरमार
बच्चों के लिए लाइट वाली घड़ी मॉडल रक्षाबंधन भी उपलब्ध हैं। इसमें बटन दबाने पर कई तरह की आकर्षक लाइट जलेगी। बाजार में इसकी कीमत 10 से 150 रुपये है। वहीं, बच्चों की पसंद को देखते हुए इस बार कार्टून में उपलब्ध छोटा भीम, डोरेमैन, टार्जन कर, स्पाइडर-मैन, मॉन्स्टर, स्वीटहार्ट, कैमरा वाली राखी, लाइट वाली घड़ी, चश्मा वाली राखी इस तरह से कई प्रकार के आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-
खरीदारी के साथ बढ़ी बाजार की रौनक
राखियों की खरीदारी के लिए अब ग्राहक बाजार का रुख करने लगे हैं। राखी के साथ मिठाई, कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ रही है। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखी का चयन कर रही हैं, वहीं भाई बहनों को उपहार स्वरूप भेट के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कई लोग राखी के साथ कई अन्य प्रकार के उपहार खरीदने की भी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें