फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोलाछाप भेजा गया जेल... विभागीय कार्रवाई लटकी

Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा चौराहे पर गलत इलाज के चलते होलियापुर गांव निवासी इंद्रजीत (15) की इलाज के दौरान मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर इमरान को धोबहा चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता विष्णु साहनी के तहरीर पर इटवा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अब भी मेडिकल स्टोर में संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं। यह हाल तब है जब जांच में मेडिकल स्टोर के नाम पर पंजीकृत इस क्लीनिक में मरीजों को भर्ती कर इलाज की पुष्टि हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी मामले में चुप्पी साधे हुए है। क्षेत्र के होलिया पुर गांव निवासी विष्णु साहनी के 15 वर्षीय बेटे इंद्रजीत साहनी की 24 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे धोबहा चौराहे पर स्थित जनता मेडिकल स्टोर एंड क्लीनिक पर लेकर गए। पिता के मुताबिक मौके पर मौजूद इमरान जो खुद को डॉक्टर बता रहा था, उसने ड्रिप लगाई और ड्रिप खत्म होने के बाद कमर में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही इंद्रजीत के मुंह से खून निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे लेकर परिजन डुमरियागंज के निजी अस्पताल तथा डुमरियागंज से बस्ती कैली रेफर किया गया। बस्ती कैली के डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान इंद्रजीत साहनी ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता विष्णु साहनी के तहरीर पर इटवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी गई।
इस संबंध में इटवा थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी का कहना है कि आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस विवेचना कर रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें