फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

Tue, 07 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग मुख्य मार्ग से खजुरिया जाने वाली दुधवनिया खुर्द की सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और भी बिगड़ जाते हैं। जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों मे दारा चौधरी, गोलू चौधरी, कल्लू, राम प्रसाद यादव आदि लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें