जोगिया। पंचायत सचिव ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध को लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुरू की है।
चौथे दिन भी पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की। ब्लाॅक अध्यक्ष परमात्मा यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था लागू करना कठिन है, सरकार को यह सारी चीज वापस लेनी होगी, नहीं तो प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा।