फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुजारी ने सीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव के मंदिर पुजारी जगन्नाथ दास ने सीएम को शिकायती पत्र भेज विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में राम जानकी मंदिर का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

25 अक्टूबर की रात गांव के कुछ लोगों ने मंदिर पर ईंट-पत्थर फेंककर सीमेंटेड शेड को तोड़ दिया था। संबंधित लोगों के घर उलाहना देने पर उनके परिजन भद्दी-भद्दी गलियां देकर मारने के लिए दौड़ा लिए।
पुजारी के मुताबिक वह लोग प्रतिदिन पूजापाठ में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही परेशान करते रहते हैं। शिकायत पर आमादा फौजदारी रहते हैं। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुजारी के मुताबिक 26 अक्तूबर को गांव के लोगों के समझाने बुझाने और आरोपियों की ओर से माफी मांगे जाने पर मामले में सुलह कर ली गई थी। लेकिन उसी रात कुछ लोग मंदिर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा की पूजा पाठ नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी का आरोप है कि वह लोग खुद को अनुसूचित जाति का होने का हवाला देकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुजारी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें