फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्यावहारिक समझ से करें शिक्षा शास्त्र की तैयारी

Thu, 29 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षा शास्त्र व्यावहारिक पहलुओं पर आधारित विषय है। इसमें सामाजिक व मनोवैज्ञानिक गुणों के आधार पर विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास की बात की जाती है।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थी के मानसिक शक्तियों व संवेगात्मक विकास के साथ-साथ हस्तकौशल को विकसित करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में इसकी तैयारी करने के लिए रटने के जगह पर समझने की जरूरत है।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता लाल आशुतोष प्रकाश ने बताया कि शिक्षा शास्त्र की तैयारी एनसीईआरटी व मानक पुस्तकों का अध्ययन, विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर करना होगा। जो कुछ भी पढ़ें उसे लिखकर अभ्यास करने का प्रयास करें। उत्तर देते समय हेडिंग बनाए और उसे अंडरलाइन करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा शास्त्र को छात्र एक साधारण विषय के रूप में लेते है जबकि यह उतना आसान नहीं होता है। पढ़ाई के दौरान छात्र को हमेशा सभी विषयों को एक ही समान देखना चाहिए। शिक्षा शास्त्र की पढ़ाई से व्यावहारिक पहलु अच्छे होते हैं। जो शिक्षा के क्षेत्र में आगे और भी बेहतर सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें अधिक नंबर लाने के लिए पुराने प्रश्न पत्र को भी दोहराए, जिससे यह परीक्षा के दौरान और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें