फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों की जांच कर दी गई दवा

Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य केंद्रों पर चला टीकाकरण अभियान, बच्चों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवाएं दी गईं। वहीं, बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
सीएचसी शोहरतगढ़ के अलावा पल्टादेवी, अलीदापुर, मदरहना उर्फ दत्तपुर, छतहरी और नीबी दोहनी सहित विभिन्न स्थानों पर एएनएम और सीएचओ ने टीकाकरण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, खसरा और रूबेला से बचाव के टीके लगाए गए। इस दौरान आशा दुर्गावती, किरन, राजमती, लक्ष्मी, सुमनलता, रीता शर्मा और पूनम यादव सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें