फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नॉर्मल डिलीवरी कराने में चली गई प्रसूता की जान

Thu, 11 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नॉर्मल डिलीवरी कराने के चक्कर में ढेबरूआ थाना क्षेत्र ग्राम बैरिहवा की रहने वाली गुड़िया (21) की जान चली गई। इस दौरान बच्ची की जान बच गई। इस मामले में बढ़नी पीएचसी से समय से एंबुलेंस मिली होती तो गर्भवती महिला की जान बच सकती थी। फोन करने के एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक ढेबरूआ थाना क्षेत्र ग्राम बैरिहवा निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी गुड़िया (21) का प्रसव कराने के लिए बुधवार को पीएचसी बढ़नी पहुंचे। जहां चिकित्सक व नर्स ने जांच की। जांच कार्ड पर एचपीआर लिखा था। यानि गर्भवती महिला का कद छोटा होने पर नॉर्मल प्रसव नहीं कराया जा सकता है। इसके बावजूद डॉक्टर गुडि़या का ऑपरेशन से प्रसव कराने की बजाय सामान्य प्रसव कराने में लगे रहे। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को शोहरतगढ़ सीएचसी रेफर कर दिया। परिजन उसे शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाने के एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे के बाद पहुंची। इसके बाद परिजन गुडि़या को लेकर शोहरतगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे।
चिकित्सक डाॅ. एसके भारती ने कहा कि गुडि़यां का नॉर्मल प्रसव नहीं हो सकता है। ब्लडप्रेशर भी कम होता जा रहा है। परिजनों के कहने पर चिकित्सक ने गुडि़या का ऑपरेशन कर प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें