फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग : बुजुर्गों और दिव्यांगों से संवाद, पुलिस ने जानी समस्याएं

Wed, 12 Aug 2026 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरा बाजार, मिश्रौलिया और चिल्हिया थाना क्षेत्रों में आयोजित हुई गोष्ठियां, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बुधवार को पथरा बाजार, मिश्रौलिया और चिल्हिया थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद व गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों की समस्याएं और जरूरतें जानीं। साथ ही उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया।
पथरा बाजार थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में पुलिस टीम ने करीब 70 वर्ष की आयु के 10 बुजुर्गों और ग्रामीणों से संवाद किया। बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के माधापुर खुर्द गांव में एक दिव्यांग और करीब 70 वर्ष की आयु के पांच बुजुर्गों से पुलिस ने मुलाकात की। ग्रामीणों से उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और संदिग्ध फोन कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ गोष्ठी हुई। पुलिस ने उनकी समस्याएं सुनीं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें