फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

Tue, 01 Sep 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसमें थाना कठेला समयमाता की मिशन शक्ति टीम ने धोबहा टोला चूड़ीहार में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को कानून का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने महिला अपराध से बचाव के तरीके बताए। वहीं, थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने राजकीय उद्यान पार्क में बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कठेला समयमाता पुलिस ने एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि उनके साथ किसी तरह का अपराध होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
मिशन शक्ति केंद्र और सेल के बारे में जानकारी दी गई, जहां वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। चौपाल में मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं लेकिन किसी ने व्यक्तिगत समस्या नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें