फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिपरहवा बनेगा वैश्विक बौद्ध पर्यटन केंद्र

Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरी दुनिया में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये अनुयायी विश्व के सभी बौद्ध स्थलों पर भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कुशीनगर, सारनाथ और नेपाल के लुंबिनी में बड़ी संख्या में अनुयायी आते हैं। इससे इन बौद्ध स्थलों का विकास तेजी से हुआ। अब पिपरहवा कपिलवस्तु की बारी है। इसका विकास जल्द से जल्द किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने ये बातें बीएसए ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने आगे कहा कि पिपरहवा पूरे विश्व का पवित्र स्थल है। अब इसे वैश्विक बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। खुदाई में निकले पिपरहवा रत्न को विदेश से देश में वापस लाने के बाद अब इसे कपिलवस्तु लाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके यहां स्थापना से दुनिया के बौद्ध अनुयायी यहां आएंगे, जिससे जिले का चतुर्दिक विकास होगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि महात्मा बुद्ध की इस पवित्र धरती पर आकर पिपरहवा स्तूप का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध जब थे तब भी प्रासंगिक थे, आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

हमारी डबल इंजन सरकार लक्ष्य विकसित भारत, प्रदेश व विकसित सिद्धार्थनगर बनाना है। रोजगार मिलने के साथ ही आप रोजगार देने योग्य बने, इसके लिए सरकार का खजाना खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें