फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सिंहेश्वरी ने 2-1 से जीता खिताब

Fri, 30 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में आयोजित बॉलीबाल में शामिल खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को बीएसए ग्राउंड पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला झकहिया व सिंहेश्वरी के बीच हुआ, जिसमें सिंहेश्वरी की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए शैलेश कुमार ने किया। उसके बाद प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उद्घाटन मुकाबला के जीएन गोबरहवा और श्रीसिंहेश्वर वॉलीबाल अकादमी के बीच हुआ। लीग मैच से क्वालिफाई करके सेमीफाइनल में चार टीमों ने प्रवेश लिया, जिसमें झकहिया, जीएन गोबरहवा, चेतिया और सिंहेश्वरी वाॅलीबाल एकेडमी की टीम शामिल रही। फाइनल मुकाबला झकहिया और सिंहेश्वरी अकादमी के बीच में हुआ। फाइनल मुकाबले में सिंहेश्वरी ने 2-1 से जीत कर सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 की चैंपियन बनी।
विज्ञापन

इस दौरान इब्राहिम बाबा, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, स्पर्श वर्मा, नागेंद्र सिंह, माहेश्वरी पाठक, केसरी नंदन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें