फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली से चोरी हुई पिकअप इटवा से बरामद, दाे गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात्रि गश्त के दौरान इटवा थाने की पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाने के पटना तिराहे से मंगलवार की रात में इटवा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो वाहन चोरों शाहरुख अहमद व उस्मान निवासी बेलहसा थाना इटवा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दिल्ली से चोरी हुई पिकअप को बरामद किया। इन पर आरोप है कि यह दूसरे राज्यों के शहरों से वाहन चोरी करके स्थानीय क्षेत्र में चलाते हैं और फिर नेपाल में बिक्री कर देते हैं।
विज्ञापन

सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। रात में करीब पौने तीन बजे पटना तिराहा के पास पहुंचे ही थे कि शाहरुख अहमद व उस्मान निवासी बेलहसा थाना इटवा पिकअप के साथ नजर आए। पूछताछ में मामला संदिग्ध पाए जाने पर सख्ती की गई तो उन्होंने तीन माह पहले इस वाहन को दिल्ली से चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए वाहन का वास्तविक नंबर दिल्ली बताया। कहा कि वह इसे चोरी कर नंबर प्लेट बदल कर चला रहे थे और इसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें