बिस्कोहर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में त्रिलोकपुर पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने गदाखौवा गांव निवासी लवकुश गुप्ता को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गांव के एक व्यक्ति ने रविवार को बिस्कोहर चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि युवक सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग की आशंका और अपराध नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।