पथरा बाजार। आगामी दशहरा पर्व को लेकर पथरा बाजार थाने में रविवार को दुर्गा प्रतिमा आयोजकों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आयोजकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की और आयोजकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित बैठक में त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।