फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सर्दी में बढ़ गए कान में दर्द के मरीज, सुनने में परेशानी

Thu, 18 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब दिखने लगा है। ठंड के कारण कान के दर्द से अधिकांश लोग पीड़ित हैं। इससे ईएनटी के मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग डेढ़ गुना हो गई है। मेडिकल कॉलेज व 50 शैय्या अस्पताल बांसी में अधिक भीड़ लग रही है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्गों में यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में जहां ईएनटी ओपीडी में 20 से 25 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन 70 मरीज कानों की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। ईएनटी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ठंड से बचाव न करने के कारण लोग कान के दर्द से परेशान हैं। सर्दी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनका कहना था कि भी ठंडा खाने से कान का दर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा ठंडा पानी पीने और स्नान करने से भी कान में दर्द होने की आशंका रहती है, इसलिए ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पीएं। उन्होंने बताया कि जो मरीज कान में दर्द के आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि कान के मरीज यदि समय से उपचार नहीं लेते हैं तो इससे कान में संक्रमण होने के साथ ही सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें