फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनवरी से यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Mon, 15 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी का निर्माणाधीन बस अड्डा। संवाद - फोटो : जसराना के खड़ीत पुल के पास टकराई जिला पंचायत सदस्य की कार
विज्ञापन
बांसी। छह माह से निर्माणाधीन परिवहन निगम बस अड्डा का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। खरमास बाद इसके लोकार्पण की उम्मीद है। बस अड्डा का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताते चले कि बांसी में स्थित परिवहन निगम का बस अड्डा काफी पुराना था। इसे ध्वस्त कर नए सिरे से बस अड्डे के भवन का निर्माण और परिसर के उच्चीकरण का कार्य छह माह पूर्व शुरू कराया गया था। भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, परिसर में मिट्टी की पटाई कर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। भवन की रंगाई-पुताई का कार्य होना बाकी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और पंद्रह जनवरी के बाद इसका लोकार्पण हो सकता है।
छह माह पूर्व से बस अड्डा का निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद से यात्रियों को बस की प्रतीक्षा करने से लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बस अड्डा परिसर में निर्माण कार्य चलने से बस हाईवे पर खड़ी हो रहीं हैं, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब बस अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस बस अड्डे से दिल्ली लखनऊ सहित कई महानगरों के लिए बस चलती है। जिले के सभी कस्बों के अलावा बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, बनारस, प्रयागराज आदि शहरों के लिए यहां से बस मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें