फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडित थापा ने केरल के काला पहलवान को दिखाया आसमान

Sat, 17 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर परशुराम वाटिका में राम राम दंगल में जोर आजमाईस करते पहलवान। संवा
विज्ञापन
- डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर स्थित परशुराम वाटिका में दो दिवसीय राम-राम दंगल का हुआ आयोजन
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में मौनी अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले में शनिवार को धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय राम-राम कुश्ती दंगल आयोजन किया गया। इसमें पंडित थापा ने केरल के काला पहलवान के बीच फ्री स्टाइल में पंडित ने केरल के काला को आसमान दिखा दिया। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
दंगल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला काला पहलवान केरल व पंडित थापा काठमांडू के बीच हुआ। फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में पंडित ने काला को आसमान दिखा दिया। दूसरा मुकाबला सोनू पहलवान हरियाणा व लक्की थापा नेपाल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में लक्की थापा ने जीत दर्ज की। वहीं, तीसरी कुश्ती चिमचिम डोगरा भूटान व देवा पहलवान प्रयागराज के बीच हुई। लगभग पांच मिनट चले मुकाबले में चिम चिम डोगरा ने जीत दर्ज की। नम्रता पहलवान गोरखपुर व सोनम पहलवान बनारस में हुए मुकाबले में धोबी पछाड़ दांव का प्रयोग करते हुए नम्रता पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बिल्ला पहलवान व बाबा शक्तिमान पहलवान के बीच में शक्तिमान पहलवान ने जीत दर्ज किया। शास्त्री पहलवान व अशोक पहलवान गाजीपुर के बीच हुई जंग में शास्त्नी ने जीत दर्ज की। भूरा पहलवान अयोध्या व विक्की पहलवान पटियाला के बीच भूरा पहलवान ने जीत दर्ज की। नरेश पहलवान व जगधारी में नरेश विजयी हुए। सोनू हरिद्वार व नरेश पंजाब के बीच हुए मुकाबले में नरेश ने जीत दर्ज की। पंडित थापा नेपाल व बिल्ला कानपुर के बीच पंडित थापा ने जीत दर्ज की। सर्वेश तिवारी संतकबीरनगर व मुन्ना पहलवान गाजीपुर में हुए मुकाबले में मुन्ना पहलवान ने जीत दर्ज की। संदीप गाजीपुर व राजन राजस्थान में संदीप गाजीपुर विजयी हुए।
वहीं, उत्तर प्रदेश केशरी सर्वेश तिवारी संतकबीर व ठाकुर जल्लाद सिंह राजस्थान के बीच में सर्वेश तिवारी ने जल्लाद सिंह को मिनटों चित कर दिया। मोनू मेरठ व सूरज सिंह सहारनपुर, मोनू पहलवान सहारनपुर व भूरा पहलवान पंजाब के बीच की कुश्ती बराबर में खत्म हुई। दंगल को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी दंगल प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचे। दंगल प्रतियोगिता में भारत वर्ष के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कई मुकाबले काफी देर तक चले, जिससे दंगल का रोमांच चरम पर पहुंच गया।
-

पूर्व विधायक की अगुवाई में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधि विधान से पूजन के उपरांत फीता काटकर किया। दंगल में नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, अयोध्या, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, केरल सहित कई राज्यों के पहलवान सम्मिलित हुए और इन्होंने कुश्ती के नए-नए दांव पेच दिखाए। पहलवानों के दांव, पेच कुश्ती को देखकर दर्शक काफी रोमांचित हुए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुरुष वर्ग के पहली कुश्ती में काला चिता जौनपुर के राजेश पहलवान अयोध्या व महिला वर्ग की पहली कुश्ती में शिवांगी सिंह नंदनीनगर गोंडा हिमांशु यादव राजस्थान का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभांरभ करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें