सिद्धार्थनगर। उप्र पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन 33-11 केवी विद्युत उपकेंद्राें के परिचालक व अनुरक्षण कार्य के लिए ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर 20 आउटसोर्स कर्मचारियों को तथा शहरी बिजली उपकेंद्रों पर 36 आउटसोर्स कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस क्रम एसई कार्यालय पर अध्यक्ष के अगुवाई में धरना दिया।
जिला अध्यक्ष व्यासजी चतुर्वेदी ने बताया कि लेकिन पॉवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन अब आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया है। इस क्रम में शुक्रवार को संगठन की ओर से विरोध करके एसई कार्यालय पर धरना दिया गया जबकि संगठन की ओर से 26 नवंबर को शक्ति भवन लखनऊ पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान जिला महामंत्री मो. इसहाक, अरुण श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, दुर्गेश आदि माैजूद रहे।