सिद्धार्थनगर। डीएम शिव शरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को राजकीय धान क्रय केंद्र शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। इदस दौरान स्टाॅक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, संपर्क रजिस्टर आदि को भी देखा। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से वार्ता कर धान को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए प्रोत्साहित करें और रजिस्टर में उसका अंकन भी करें। डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को बैठने, पीने के पानी, छाया आदि की व्यवस्था होना चाहिए। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।