फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती में डाले गए रोहू, कतला व नैन मछली के एक लाख बच्चे

Tue, 18 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
राप्ती नदी बांसी में मछलियों छोड़ते कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद, सांसद जगदंबिका पाल। स्रोत 
विज्ञापन
बांसी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने कस्बे के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर मंगलवार को राप्ती नदी में मछली के बच्चों को डाला गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने नदी में रिवर रैंचिंग की गई है।
राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राप्ती नदी में रिवर रैंचिंग और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मत्स्य विकास मंत्री ने उप्र मत्स्य विकास निगम की ओर से उपलब्ध कराई गईं एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज रोहू, कतला और नैन मछली के बच्चों को नदी में डाला।
मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे बसे मछुआ समुदाय के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रयास यही है कि इनकी आय में वृद्धि हो और रोजगार के साधन बढ़े।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद से सिद्धार्थनगर जिले में एक्वा पार्क खोले जाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जिला मछली उत्पादन में अग्रणी जिला है। यहां एक्वा पार्क बन जाने से रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे।
यह मत्स्य पालन और जलीय कृषि से संबंधित एक केंद्र होता है, जहां मछली पालन की आधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित और प्रशिक्षित किया जाता है। इसे एक्वा टेक पार्क या एकीकृत एक्वा पार्क भी कहते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, बजरंगी वर्मा, प्रिंस शर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे।च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें