फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया के मिठौवा गांव के घटना स्थल का जांच करती पुलिस। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाने के मिठौवा गांव में सोमवार देर रात विवाहिता रोशनी (21) का पंखे में शॉल के फंदे के सहारे शव लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया जबकि पति अमित कुमार ने गृह कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मिठौवा गांव में सोमवार देर रात विवाहिता रोशनी (21) का शव पंखे की कुंडी में शॉल के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। पति अमित कुमार ने बताया कि उनके बीच आए दिन तू-तू, मैं-मैं होती रहती थी। रात में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। घर में सभी लोग खा-पीकर सो गए।
इसी दौरान रात में लघुशंका करने के बाद घर में उसके पास आया तो देखा कि पत्नी रोशनी का शव पंखे में शाॅल के जरिये लटका हुआ है। इसे देखकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को दो साल पहले अमित कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। पुलिस ने उस समय गांव के प्रधान के साथ बैठकर सुलह-समझौता कराकर गांव के ही काली मंदिर पर उनकी बेटी की शादी करा दी थी। उनकी बेटी अमित कुमार से प्यार करती थी, जिससे मजबूर होकर उन्होंने हां कर दी थी। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया। एसओ मिश्रौलिया बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें