फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मिलती है मुक्ति : पं. विनोद कृष्ण शास्त्री

Wed, 08 Oct 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पं. विनोद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मानव के श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण मात्र से सभी पाप कट जाते हैं और वह मृत्यु लोक के आवागमन से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। कथा में धुंधकारी के जन्म व मुक्ति के कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन

कथा को आगे बढ़ाते हुए पं. शास्त्री ने बताया कि मानव के मुक्ति का मार्ग श्रीमद्भागवत कथा से ही खुलता है। उन्होंने बताया कि महाभारत की समाप्ति के बाद कलयुग के आगमन की आहट के बीच राजा परीक्षित जंगल शिकार के लिए गए, जहां कलयुग के प्रभाव से परीक्षित का मति भ्रमित हो गया और प्यास से व्याकुल होकर पानी की तलाश में शमीक ऋषि के आश्रम पहुंचे, जहां ऋषि को ध्यानमग्न देख उन्हें अपशब्द बोलने लगा। पास पड़े मृत सर्प को उनके गले में डाल लिया और वहां से लौट गया। नदी पर स्नान करने गए शमीक ऋषि के पुत्र शृंगी ऋषि को अन्य बच्चों ने उनके पिता के साथ राजा के दुर्व्यवहार की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें