पथरा। मिठवल ब्लॉक के गौरागढ़ चौराहा पर स्थित एक काॅलेज में बुधवार को भाजपा की ओर से एक देश एक चुनाव विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक देश, एक चुनाव आज केवल राजनीतिक विमर्श तक सीमित नहीं है। यह हमारे राष्ट्र के भविष्य से सीधे जुड़ा है। हमारे देश की चुनाव प्रणाली ऐसी है कि हर तीसरे चौथे महीने किसी न किसी प्रदेश में चुनाव होते रहते हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने से नीति निर्माण में बाधा भी उत्पन्न होती है और कल्याण कारी योजनाओं पर ब्रेक लग जाता है।
एक देश एक चुनाव से देश के पैसे बचेंगे जो मूल भूत विकास की योजनाओं पर खर्च हो सकेंगे। इस दौरान अजय वर्मा, रमेश धर द्विवेदी, उदयपाल वर्मा, दिनेश चौधरी, आलोक उपाध्याय समेत भारी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।