सिद्धार्थनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को नौगढ़ ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केंद्र धेंसा नानकार में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण चौपाल गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान गर्भवती धात्री एवं बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
उपाध्यक्ष ने सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले पोषाहार का वितरण कराए तथा सैम, मैम बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें पोषित बच्चों की श्रेणी में लाने का कार्य करें। बच्चों की निरंतर मॉनिटरिंग करें। गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में एवं खानपान आदि के बारे में उचित सलाह दें, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है इसलिए इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए।