फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समाधान दिवस पर नहीं आए अधिकारी

Sat, 08 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस औपचारिकता बनकर रह गया। तहसील प्रशासन से कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सुबह से ही थाना परिसर में ककरा पोखर सिंसई खुर्द सहित कई गांवों के ग्रामीण अपने-अपने राजस्व विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह उम्मीद लेकर आए थे कि समाधान दिवस पर उनकी समस्याओं की सुनवाई होगी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
इससे फरियादी निराश होकर लौट गए। थाने के स्टाफ ने ग्रामीणों से आवेदन तो ले लिए, लेकिन समाधान का भरोसा नहीं दिला सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि राजस्व संबंधित दो मामले आए थे, जिन्हें हलका लेखपाल को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें