फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में मिल रही इलाज की बेहतर सुविधा : सांसद

Thu, 25 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की ओर से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान इंदिरा नगर लखनऊ से किया गया। इसका लाइव प्रसारण आंबेडकर सभागार में देखा गया। इस दौरान जनपद में 19 करोड़ की लागत वाली चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बड़े पैमाने पर चिकित्सा सुविधा को बेहतर किया जा रहा है। जिला आकांक्षी जनपद और विकास खंड खेसरहा आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में है। जनपद के लाेगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ता था।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुईं। मेडिकल काॅलेज बना, जिससे लोग जनपद में ही इलाज करा सकें। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड के दौरान उप्र जैसे अधिक आबादी वाले प्रदेश में लाेगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से उस कठिन चुनौती का सामना करने में स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज, सीएचसी, पीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया। उसी के दृष्टिगत किसी भी बीमारियों से निपटने के लिए ड्रग वेयर हाउस और अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में डुमरियागंज में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस, विकास खंड नौगढ़ में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्प लैब, विकास खंड खेसरहा में 50 शैय्या फील्ड हाॅस्पिटल और विकास खंड बांसी बसंतपुर में 50 शैय्या फील्ड हाॅस्पिटल का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया व जहीर अहमद की उपस्थिति रहीं।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें