फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रातें हुईं ठंडी, दिन में अच्छी लगने लगी धूप

Sat, 28 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है, लेकिन रात और सुबह ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। वातावरण में नमी अधिक होने से सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद कोहरा छंटने पर धूप निकलेगी। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव की जरूरत बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 10.7 डिग्री का अंतर रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 86 और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें