फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो फसल देने वाली जमीन देने को किसान राजी नहीं

Sat, 28 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के 10 गांवों के किसानों ने दो-दो फसल देने वाली उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत किए जाने की आशंका पर विरोध जताया है। शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जिला मुख्यालय पहुंचे और लोहिया कलाभवन में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद जगदंबिका पाल और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक कॉरिडोर के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशने की मांग की।
लोहिया कलाभवन के बाहर मनिकौरा, कटबंध, तेनुई, भैंसहिया, छितौनी, सेमरहना, नदया, कपिया और भैंसहा समेत अन्य गांवों के किसानों ने नारेबाजी की।
किसान सत्यम त्रिपाठी, श्रीपति मिश्र, बालमुकुंद मिश्र, अनिल सिंह और उमेश चौधरी ने कहा कि उनकी जमीन बेहद उपजाऊ और बहुफसली है। यहां साल में दो फसलें पैदा होती हैं। कई परिवारों के पास खेती के लिए यही एकमात्र जमीन है। यदि इसका अधिग्रहण हुआ तो उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।
किसानों ने कहा कि वे औद्योगिक विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इसके लिए उनकी पीढ़ियों की आजीविका का आधार बनी जमीन नहीं दी जाएगी। मनिकौरा नानकार ग्राम पंचायत के छितौनी गांव निवासी किसान केवलबन चौधरी, तुलसीराम मौर्य, रविप्रताप सिंह और महेश पांडेय ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि छितौनी न्याय पंचायत के करीब 10 गांवों की जमीन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की औद्योगिक परियोजना के लिए ली जानी है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक ग्रामीणों को इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है। किसानों के अनुसार, लेखपाल जब गांव में ट्यूबवेल और बोरिंग आदि की जांच करने पहुंचे तो उन्हें जमीन के सर्वे और संभावित अधिग्रहण की जानकारी हुई। इसके बाद से ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी है।
अनुपयोगी जमीन पर विकसित किया जाए औद्योगिक क्षेत्र : किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर उपजाऊ कृषि भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखने की मांग की। उनका कहना था कि इतने बड़े फैसले से पहले प्रभावित किसानों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। परियोजना के लिए अनुपयोगी सरकारी जमीन तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें