ऊर्जा मंत्री डा.एके शर्मा से मुलाकात कर नया विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर क्षेत्र में 33/11 केवीए का नया बिजली उपकेंद्र बनेगा। साथ ही ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए किए जाने को भी ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मांग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने तुलसियापुर में 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने और ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि ढेबरुआ पावर हाउस से बढ़नी ब्लॉक की लगभग 50 ग्राम पंचायतों को बिजली आपूर्ति की जाती है। तुलसियापुर क्षेत्र में अलग उपकेंद्र स्थापित होने से बिजली आपूर्ति का भार कम होगा और क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इसके साथ ही ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ने से लो-वोल्टेज और ओवरलोड जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने कहा कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू एवं विश्वसनीय हो सकेगी।