फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डंपर ने सामने से मारी टक्कर बाइक सवार की गई जान

Fri, 07 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के गोपियां गांव में मृतक सुनील कुमार मिश्र के घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा चौराहे के समीप डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपियां गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र (42) पुत्र त्रिजुगी नारायण शुक्रवार की सुबह घर से मिक्सर मशीन बनवाने के लिए शाहपुर से सिंगारजोत मार्ग पर स्थित मन्नीजोत चौराहे पर गए हुए थे। लौटते समय सुबह करीब आठ बजे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा चौराहे के पास डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार सुनील कुमार मिश्र की मौके पर मौत हो गई।
खबर सुनते ही पत्नी रेखा, बेटे अजय (20) और शिवा (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें