फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल का नया 50 रुपये का नोट, जोड़े गए सुरक्षा फीचर

Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाली पसाच के नोट। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर कारोबार और आवागमन के बीच नेपाल का नया 50 रुपये का नोट शुक्रवार से प्रचलन में आ गया। नेपाल राष्ट्र बैंक ने पुराने नोट के समान आकार और रंग में इसे जारी किया है लेकिन इसमें नए सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र के दुकानदारों, कारोबारियों और नेपाल आने-जाने वाले लोगों के बीच नए नोट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए नोट पर दो असोज 2083 की तारीख अंकित है।
नेपाल राष्ट्र बैंक के अनुसार नए नोट के सामने के हिस्से के मध्य में बैंक की ओर से जारी प्रतिज्ञामूलक वाक्यांश अंकित है। बाईं ओर सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) और दाईं ओर लालीगुरांस का जलचिह्न दिया गया है। जलचिह्न के नीचे 50 रुपये अंकित है। नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर प्रो. डॉ. बिश्वनाथ पौडेल के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन

नोट में 1.2 मिलीमीटर मोटे कागज में सुरक्षा धागा बुना गया है। रोशनी की ओर देखने पर यह धागा पूरी तरह दिखाई देता है और उस पर ‘एनआरबी’ लिखा नजर आता है। नोट के पीछे हिम तेंदुए की तस्वीर दी गई है। ऊपर ‘नेपाल राष्ट्र बैंक’ और नीचे ‘पचास रुपये’ लिखा है। नोट पर शृंखला वर्ष 2025 भी अंकित है।
सीमा क्षेत्र में नेपाली मुद्रा का इस्तेमाल होने के कारण नए नोट के प्रचलन में आने के बाद इसकी पहचान को लेकर लोगों की नजर रहेगी। खासकर भारत-नेपाल सीमा के बाजारों में नेपाली मुद्रा का लेनदेन करने वाले नए नोट के सुरक्षा फीचर महत्वपूर्ण होंगे। नेपाल राष्ट्र बैंक ने नए नोट का संदर्भ क्रमांक ट 24, 00001 से ण 70, 999999 तक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें