फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्थाव

Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र-2026 के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को एनसीसी की महिला कैडेट्स ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ शहर के साड़ी और हाईडिल तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

इस दौरान कैडेट्स को यातायात संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। उन्हें वाहनों को रोकने, आगे बढ़ाने और चौराहों पर यातायात सुचारु रखने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए। इससे रात में वाहनों की दृश्यता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें