फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आज, शामिल होंगे 4975 छात्र

Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/सकारपार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 4975 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा इंचार्ज आनंद राम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित होगी जबकि परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं को सुबह 10:50 तक प्रवेश ले लिया जाएगा। इससे सभी छात्र-छात्राओं को सुबह 10:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य हैं। इसमें 4975 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की विशेष रूप से समीक्षा की गई है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। सुबह निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों को खोल दिया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की देर न हो। केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र अवश्य लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जाती है। प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और कठोर मानकों के साथ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें