सिद्धार्थनगर। इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबाल महिला प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई है। इस में प्रतिभाग कर रही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की महिला वाॅलीबाल की टीम ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की।
सिद्धार्थ विश्वविद्याल कपिलवस्तु की महिला वाॅलीबाल टीम ने लगातार दूसरे दिन भी अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर को लगातार तीन सेटों में 25-21, 29-27, 25-20 से हराकर जीत अपने नाम की। बुद्ध विद्या पीठ के प्राचार्य व क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों ने दूसरे मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।