फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कई दिन बाद खुला नारायणघाट-काठमांडो मार्ग

Sun, 30 Aug 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल में बाढ़ और लगातार भूस्खलन के कारण कई दिनों से बाधित नारायणघाट-मुगलिंग-काठमांडो सड़क मार्ग शनिवार को आंशिक रूप से वाहनों के लिए खोल दिया गया। पुलिस और सड़क विभाग ने मार्ग का निरीक्षण करने के बाद नियंत्रित तरीके से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के अनुसार, सड़क पर अभी भी कई स्थान संवेदनशील बने हुए हैं, इसलिए वाहनों को धीमी गति और सुरक्षा मानकों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

भारी वर्षा या नए भूस्खलन की स्थिति में यातायात दोबारा रोका भी जा सकता है।
इस मार्ग के खुलने से भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर से काठमांडो जाने वाले मालवाहक ट्रकों और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें