फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही ने गर्मी से दिलाई राहत

Sun, 05 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह छाया रहा बादल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादलों की आवाजाही से मौसम में फिर बदलाव आया है। जिले के तापमान में गिरावट आई है और लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगे छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसका असर तापमान पर पड़ेगा है और दिन के तापमान में कमी आएगी।
इस समय मानसून के अंतिम दौर का असर दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। गर्मी का असर कम हो गया है। तपिश से भी लोगों को राहत मिली है। सुबह से बारिश के बादल मंडराते रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। दिनभर बारिश के बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन में अधिकतम तापमान और भी कम होगा। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें