फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विकास को लगेंगे पंख...पढ़ाई-लिखाई के साथ मनोरंजन के भी होंगे इंतजाम

Sun, 05 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के विकास को भी पंख लगने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। बड़े शहरों में एक ही छत के नीचे मिलने वाली सुविधाएं जल्द ही शहर में भी मिलने लगेंगी। शहर को विकसित बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से बजट आवंटन होना है, इसके बाद काम शुरु हो जाएगा। तीन परियोजनाओं पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

अर्बन प्लाजा के जरिये लोगों को एक ही छत के नीचे पुस्तकालय, बुक कैफे, फूड कोर्ट, बेंच जैसी सुविधाएं लोगों को मुहैया कराने की तैयारी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के लोगों को भी बड़े शहरों जैसी सुविधा मिलने लगेगी। इतना ही नहीं स्थाई रैन बसेरा और कौशल विकास केंद्र भी बनाया जाएगा, जहां पर बेरोजगारों को रोजगार के बारे में प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा।
सरकार शहरी क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिससे विकास हो और विकसित शहर के रूप में पहचान हासिल कर सके। इसमें महानगरों की तर्ज पर लाइटिंग, सड़क, चौराहों पर सेल्फी प्वाइंट, मॉडल विद्यालय और कार्यालय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में महानगरों की तर्ज पर जिले में भी अर्बन प्लाजा बनाए जाने की कवायद शुरु की गई है। इसमें नगर पालिका की ओर से भूमि चिह्नित करने के साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी करके शासन को भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है। अब शासन से बजट जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद इसको अमली जामा पहनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके जमीन पर उतरने के बाद शहर की तकरीबन एक लाख की आबादी के साथ ही बाहर से आने वालों को एक स्थान पर मनोरंजन के साथ ही कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दुकान के साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी, बुक कैफे, और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कौशल विकास केंद्र, और स्थाई रैन बसेरे से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें