फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पटाखा फेंकने के विवाद में मां-बेटे को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में दिवाली की रात का मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में दिवाली की रात एक घटना हुई। घर में पटाखा फेंकने का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में मां-बेटे को काफी चोटें आईं।
पीड़ित सूरज गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 10:30 बजे अमित कुमार ने उनके घर में पटाखा फेंका था। सूरज और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। इस पर अमित कुमार और बिहारी गौतम गाली-गलौज करने लगे। विरोध बढ़ने पर बिहारी गौतम, अमित कुमार, महिनका और रामरती ने लाठी-डंडों से सूरज और उनकी मां सिनका देवी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर इटवा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बिहारी गौतम, अमित कुमार, महिनका और रामरती पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें