फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मॉर्डन लुक वाले कपड़े महिलाओं की पहली पसंद

Sun, 04 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के स्टेशन मार्ग पर गर्म कपड़े की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड में महिलाओं का पहनावा बदल रहा है। बाजारों के पारंपरिक परिधान के साथ मॉर्डन लुक वाले कपड़े लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से कपड़ा वाली गली, उसका मार्ग, बांसी मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर ऊनी जैकेट व हुडी सबसे ज्यादा पसंद कर रही है जबकि अन्य जैकेट और कोट की नई वेरायटी युवतियों और महिलाओं को खूब पसंद कर रही हैं।
रेडीमेड के नए मॉडल से बाजार सज गया है। कपड़े के दुकानदार सत्यदेव ने बताया कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्म कपड़े की खरीद अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपड़े की खरीद के साथ महिलाएं नए डिजाइन के गर्म जैकेट, टॉप, ऊनी कुर्ती, स्वेटर की खरीदारी कर रही है। जो दिखने में स्टाइल्स के साथ शरीर को भी गर्म रख रहा है। उसके साथ बच्चों के लिए डिजाइनर जैकेट, बच्चियों के लिए ऊनी फ्रॉक और टोपी भी लोगों को खूब भा रही है, जिसे पहनने के बाद लोगों काे ठंड से राहत मिलने के साथ ही पहनने भी स्टाइलिश लग रहे हैं।
विज्ञापन

नेहा, नित्या, जूही ने बताया कि अब रेडिमेड गर्म कपड़ों की अच्छी रेंज बाजार में है। अब नए-नए डिजाइन के कपड़े आ रहे हैं, उसेे ही खरीद रहे हैं।
वहीं, पहले घर पर महिलाएं स्वेटर हाथ से बुनती थी, जिसमें में वह अलग-अलग कलर का ऊन लेकर उसमें डिजाइन बनाती थी, लेकिन अब बाजार में रेडिमेड सामान ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें