फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर प्रपत्र फीडिंग का विधायक ने किया निरीक्षण

Mon, 01 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज तहसील में एसडीएम से मुलाकात कर एसआईआर प्रपत्र फीडिंग और डिजिटलाइजेशन की जानकारी लेती
विज्ञापन
डुमरियागंज। विधायक सैय्यदा ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंच कर निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे एसआईआर की फीडिंग और डिजिटाइजेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिठवल ब्लॉक के कुछ गांवों में बीएलओ एप में वोटर लिस्ट मैपिंग की उत्पन्न समस्या निस्तारण की मांग की। एसडीएम ने समस्या के जल्द निस्तारण करा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म फीडिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य जोरों पर चल रहा है। अभी तक तीन लाख 34 हजार 383 फाॅर्म की फीडिंग की जा चुकी है। शेष फाॅर्म फीडिंग और डिजिटाइजेशन निर्धारित समय पर कर दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि जो लोग अभी तक एसआईआर प्रपत्र भरकर जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें फार्म जमा करने के लिए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. जहीर मलिक, पप्पू मलिक, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, बच्चा राम बौद्ध, नौशाद मलिक, रामधीरज, बालकृष्ण मौजूद रहे।ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें