फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजी ने किया जेल का निरीक्षण

Mon, 01 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते महानिदेशक पीसी मीना। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीजी कारागार पीसी मीना ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की सुरक्षा बैरकों की स्वच्छता, पाकशाला, अस्पताल, मुलाकात कक्ष, रिकार्ड रजिस्टर सहित विभिन्न इकाइयों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

महानिदेशक ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं आवश्यकताओं और सुधारात्मक गतिविधियों में सहभागिता के बारे में विस्तृत बातचीत की। कारागार में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षा कक्षाएं, योग ध्यान गतिविधियों की सराहना की।
उन्होंने कारागार स्टाफ को निर्देश दिया कि बंदियों के पुनर्वास के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं तथा सभी सुधारात्मक कार्यक्रमों को और मजबूत बनाएं। निरीक्षण के दौरान डीजी ने कारागार की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए हुए कहा कि जिला कारागार में सुरक्षा, पारदर्शिता और सुधारात्मक गतिविधियों को जिस स्तर पर संचालित किया जा रहा हैं, वह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें