फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : एक दिन की डीएम बनीं सिमरन

Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एक दिन की ​जिला​धिकारी बनी छात्रा सिमरन। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत राजकीय कन्या इंटर काॅलेज डुमरियागंज परीक्षा वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा सिमरन को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम डाॅ. राजागणपति आर और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने एक दिन की जिलाधिकारी छात्रा सिमरन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सिमरन ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को दिया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अधिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। सिमरन के पिता सतीश चंद्र किसान है। वह डुमरियागंज नगर के रहने वाले है। उनकी हमेशा से डीएम बनने की ख्वाहिश रही है। आज एक दिन का डीएम बनने का मौका मिला तो उसे यकीन नही हुआ, उसे लगा वह कोई सपना देख रही है।
जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति ने उपस्थित छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं द्वारा बताया गया कि जज, डाक्टर बनकर जनपद का नाम रोशन करना चाहती हैं। डीएम ने छात्रा सिमरन को बैग देकर सम्मानित किया। छात्रा सिमरन ने 40 छात्राओं को बैग और किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य रजनी पांडेय, करुणाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन: इटवा। सीएचसी परिसर में सोमवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल ने किया। स्टॉलों का अवलोकन किया। चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। शिविर में डॉ. संदीप द्विवेदी, रामशब्द उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे। अर्चिता श्रीवास्तव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष: भवानीगंज। मिशन शक्ति के तहत जनपद में सभी स्कूल काॅलेजों, गांव कस्बों में पुलिस विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत भवानीगंज थाना क्षेत्र स्थित विमला इंटरनेशनल स्कूल श्यामपुर की कक्षा 9 की छात्रा अर्चिता श्रीवास्तव एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाई गई। कक्षा नौ ही की छात्रा नोबा सिद्दीकी को उप थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष भवानीगंज चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में उक्त छात्राओं ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। संवाद
एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं छात्रा नैंसी: इटवा। इटवा थाने के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचडीह की कक्षा 10वीं की छात्रा नैंसी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। यह मिशन शक्ति, मिशन शक्ति केंद्र, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन को लेकर इटवा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें