बांसी। प्रादेशिक चकबंदीकर्ता संघ जनपद शाखा के नेतृत्व में बुधवार को सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय बांसी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के संवर्गीय समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ के अध्यक्ष नंद किशोर निषाद व मंत्री रविंद्र सिंह ने कहा कि वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, स्थानांतरण यात्रा, भत्ता, फर्नीचर, चिकित्सा प्रति पूर्ति, चिकित्सा अवकाश आदि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंप कर उनके निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि समय से समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को विवश होगा।
प्रांतीय संयुक्त मंत्री राजेश यादव ने कहा कि संगठन चकबंदी कर्ताओं के हक और हुकूक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ रहा है।