सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आयोजित एकाया महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आगे होने वाले सभी खेल प्रतियोगिता व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज आंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज के छात्र सम्मिलित हुए।
एकाया महाेत्सव का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्यामधनी राही ने किया। सांसद ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से छात्रों में एक नया उत्साह देखने को मिलता है। मेडिकल कॉलेज में आयोजित यह महोत्सव छात्रों के त्योहार की तरह है। शनिवार की रात में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।