फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निपुण भारत के लिए चाहिए सभी का सहयोग

Sat, 24 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक क्षेत्र बर्डपुर के न्याय पंचायत बर्डपुर नंबर 10 की शिक्षा चौपाल पीएम-श्री कंपोजिट विद्यालय मधुवेनिया में संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र के सभी शिक्षक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा समितियों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। वजहुल कमर ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना निपुण भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि सभी बच्चों को निर्धारित ड्रेस में बच्चों को स्कूल भेजें, जिससे कि बच्चे शिक्षा में निपुण लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सके। कलीमुल्लाह ने कहा कि जन समुदाय के सहयोग के बिना निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता। शासन द्वारा सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान जग्गल प्रसाद, मोहिउद्दीन, शब्बीर अनवर अंसारी, बैतुल्लाह, केशव मणि मिश्रा, कामिनी गुप्ता, नगमा बानो आदि उपस्थित रहीं।
बुनियादी शिक्षा में दक्षता के लिए चौपाल का आयोजन: इटवा। निपुण भारत मिशन के सपनों को धरातल पर उतारने और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को न्याय पंचायत कमियां सेमरा में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सामुदायिक भागीदारी बढ़ाकर निपुण लक्ष्य को समय सीमा के भीतर प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया।
नोडल शिक्षक संकुल ओमप्रकाश ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय को सफलता की कुंजी बताई। इस दौरान इकराम मोहम्मद, अजय श्रीवास्तव, डॉ. अहमद हुसैन, डॉ. फिरोज अहमद, रामकृष्ण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें