फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांस-मछली की दुकानें हटाई गईं

Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। श्रावण मास को देखते हुए डुमरियागंज नगर पंचायत प्रशासन ने टेलीफोन एक्सचेंज के निकट संचालित मीट और मछली की दुकानों को हटाकर नई जगह शिफ्ट करा दिया है। अब इन दुकानों का संचालन औसनपुर रोड स्थित एक अस्पताल के पीछे निर्धारित स्थान से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार मुख्य चौराहे के आसपास धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को दो दिन पहले ही निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करा दिया गया था।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सचिन पटेल ने बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अब केवल निर्धारित स्थल से ही अपना कारोबार संचालित करें। यदि कोई दुकान लगाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें