शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव के टोला गौरा बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत अलीदापुर टोला गौरा बाजार में खुशबुन्निशा (21) शरीफ अहमद रोज की तरह सभी परिवार को भोजन कराकर बृहस्पतिवार को अपने कमरे सोने के लिए चली गई। शुक्रवार सुबह उसकी मां उसे जगाने के लिए गई।
काफी देर तक आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में झरोखे से देखा लाश छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। यह देख दहाड़ मारकर रोने लगी। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। किसी इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।