- आज चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजन
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। 17 नवंबर को चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में 115 बेटियां अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। समारोह में अलग-अलग वर्गों, जातियों और धर्मों के जोड़ों का विवाह उनकी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधायक विनय वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और समारोह को व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। विधायक ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, एसडीएम शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता, सीओ मयंक द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।