बाजारों में तिरंगे के साथ लड्डू गोपाल की ड्रेस बाड़ा रहीं रौनक।
- फोटो : संवाद
शाहपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार छठे महीने भाद्रपद माह में भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह शनिवार को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर बाजारों में बाल गोपाल के श्रृंगार के लिए दुकानें सज चुकी हैं। शहर के डुमरियागंज मंदिर चौराहा और शाहपुर बाजार के दुकानों में अलग-अलग तरह की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख की भरमार है।
जन्माष्टमी के लिए श्रद्धालु पहले से ही तैयारियों में जुट गए हैं। श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बाजार से सुंदर-सुंदर कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं मंदिरों में भी भगवान कृष्ण के श्रृंगार के लिए नई-नई पोशाकों और सजावट की सामग्री की खरीदारी हो रही है। शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि 10 अगस्त से भाद्रपद माह की शुरुआत हो चुकी है, जबकि समापन सात सितंबर को पूर्णिमा के साथ होगा। इसी दिन से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद में पूजा, पाठ, व्रत और दान पुण्य करना बेहद शुभ होता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि धार्मिक त्योहार आते हैं।
सफाई में लगे श्रद्धालु :शाहपुर। डुमरियागंज रामलीला मैदान में स्थित भगवान शिव की मंदिर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई कर रंगाई-पुताई की जा रही है। मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने कहा शिव मंदिर पर हर वर्ष विधि-विधान से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।